बांसगांव: गगहा पुलिस ने नाबालिक से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनपद गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गगहा थाना प्रभारी गौरव कुमार वर्मा ने अपनी पुलिस फोर्स के साथ नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त जावेद उर्फ निरहु पुत्र बेचू निवासी थाना गगहा को मुखबिर की सूचना पर गिरफ़्तार करके जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बुधवार की शाम बजे बताया कि अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।