बहादुरपुर: करीला के तालाब के पास युवक ने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए वीडियो बनाया, पुलिस ने शुरू की तलाश
मां जानकी धाम करीला मंदिर के पास तालाब के किनारे बैठकर एक 22 साल के युवक ने वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने परेशान होकर तालाब में कूद कर सुसाइड करने की बात कही इसके बाद उसे वीडियो को उसने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जब वह वीडियो परिजनों को दिखाई दी तो वह तलाश करते हुए युवक को तालाब तक पहुंचे जहां पर केवल परिजनों को युवक का फोन मिला।