बहादुरपुर: खाद्य विभाग ने बंगला चौराहा और घाट बमूरिया में होटलों व किराना दुकानों से लिए नमूने
जांच कार्यवाही के दौरान बंगला चौराहा एवं घाट बमूरिया स्थित होटलों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंगला चौराहा स्थित उत्कर्ष होटल से मावा, मिल्क केक, दूध बर्फी तथा बेसन, निधि होटल से मावा बर्फी, मावा बाटी, मावा का नमूना लिया गया तथा दुकान में साफ-सफाई रखे जाने एवं खाद्य पदार्थों को ढंककर बेचे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये।