बहादुरपुर: बीलाखेड़ा गांव से 22 वर्षीय युवक लापता, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
सोमवार को शाम 7:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीलाखेड़ा गांव से एक 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है, बीलाखेड़ा निवासी शिशुपाल यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा राहुल घर से बिना बताये कहीं चला गया है, फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।