बहादुरपुर: नेशनल हाईवे 346 पर ग्राम गदूली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
नेशनल हाईवे 346 पर ग्राम गदूली में एक ट्रक ने मोटरसाईकिल को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाईकिल सवार सड़क पर गिर गया। बेकाबू ट्रक सवार को कुचलते हुए भाग निकला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मुंगावली में पुलिस ने घेराबंदी का ट्रक को पकड़ लिया। बहादुरपुर पुलिस ने मामले में प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।