बहादुरपुर: करीला में किसानों की फसल बर्बाद होने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने अधिकारियों की कार्रवाई पर उठाए सवाल
कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह शनिवार की शाम 5 बजे करीला पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर उनकी बर्बाद फसल को देखा और किसानों की पीड़ा को सुना। जयवर्धन सिंह ने इस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि गरीब किसानों की फसल बर्बाद करना अपराध है। उन्होंने कहा,क्या गरीब होना ही इन किसानों का दोष है।