बहादुरपुर: मुंगावली: बहादुरपुर थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
त्योहारों को देखते हुए बहादुरपुर पुलिस थाना परिसर में थाना प्रभारी अरविंद कछुवाह द्वारा शांति समिति बैठक का आयोजन शुक्रवार की शाम किया। बैठक में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक में होली,रंग पंचमी त्यौहारों को देखते हुए विचार विमर्श किया गया। बैठक में रंगपंचमी पर लगने वाले करीला धाम में मेले की तैयारीयों के संबंध में चर्चा हुई ।