मड़ावरा: चांदोरा गाँव में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे के साथ लाठी-डंडे से की मारपीट
तहसील मड़ावरा के चांदोरा गाँव में जमीन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाई और भतीजे के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आ गयी। इसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए बुधवार शाम करीब 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है। वही पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।