बांसगांव: जंगल कौड़िया के सिंहोरवा स्कूल में सेवा-संकल्प दिवस पर कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक और ग्रामीण हुए शामिल
जंगल कौड़िया के कंपोजिट विद्यालय सिंहोरवा में मंगलवार को सेवा एवं संकल्प दिवस पर कार्यक्रम हुआ। कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।