राहुल गांधी पर संतोष सुमन का बड़ा हमला, बोले- भाषा में लाएं परिपक्वता, तभी विपक्ष की भूमिका निभा पाएंगे
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा की राहुल गांधी के बयान और उनकी भाषा को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने करीब 40 वर्षों तक देश में शासन किया। उस दौरान गरीबों और दलितों की स्थिति क्या थी, यह देश की जनता जानती है।
उन्होंने कहा की उस समय कितने दलितों को प्रधानमंत्री बनाया गया और कितने दलितों को महत्वपूर्ण पदों पर सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया गया? मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान आम गरीब और दलित वर्ग को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जबकि आज एनडीए सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और एनडीए सरकार की ओर से स्किल डेवलपमेंट सहित कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर मिल रहे हैं। मंत्री संतोष कुमार सिंह ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी भाषा और बयानबाजी में परिपक्वता लानी चाहिए। विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी की होती है और राहुल गांधी को इसका एहसास होना चाहिए। तभी वह एक मजबूत और प्रभावी विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा पाएंगे।
#गयाजी
#biharpolties
#गया_हो
#GayaPolice
#बिहार
#LatestNews
#gaya
#लेटेस्ट
#santoshsuman
#CrimeNews
#JitanRamManjhi
#तेजस्वी