टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 306 वाहनों की जाँच की, 47 के खिलाफ चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 306 वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान पुलिस ने 47 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 15900 का समन शुल्क वसूला।