टीकमगढ़: टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में 51 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बुधवार को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर संत रवि शंकर महाराज ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विधि विधान से विवाह संपन्न होने के बाद संत रवि शंकर महाराज जतारा विधायक ने नव विवाहित जोड़ों पर फूलों की वर्षा की।