टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 108 एम्बुलेंस में मरीजों की जगह चोरी से गृहस्थी का सामान ढोते हुए वीडियो वायरल हुआ
टीकमगढ़ जिले में 108 वाहनों के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को पहुंचाने की जगह कमाई का जरिया बना लिया गया है। बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि 108 एंबुलेंस में गृहस्थी का सामान भरा हुआ है।