टीकमगढ़: मोहनगढ़ तिगैला पर बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मोहनगढ़ तिगैला पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल व्यक्ति का नाम हरिकिशन यादव निवास की हीरानगर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति कुर्राई गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था रास्ते में मोहनगढ़ तिगैला पर बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।