टीकमगढ़ जिले के माडूमर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध घायल हो गया। घायल वृद्ध का नाम सित्तू अहिरवार निवासी माडूमर बताया गया है। परिजन ने बताया माडूमर पेट्रोल पंप के पास एक टैक्सी ने वृद्ध को टक्कर मारी है, जिससे वृद्ध घायल हुआ है। घायल वृद्ध का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।