टीकमगढ़: नयागांव में महिला के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, हाथ में गंभीर चोट, मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के नयागांव में एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम कलावती रजक निवासी नयागांव बताया गया है। महिला ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी इसी दौरान गांव के मन्नू, जगदीश, सन्नी और एक अन्य व्यक्ति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई।