चौसा: गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर पर, बक्सर DM ने रामरेखा घाट का निरीक्षण कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की
Chausa, Buxar | Aug 20, 2026 बक्सर जिले में गंगा नदी में लगातार हो रही जल वृद्धि से बक्सर में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गुरुवार को जिलाधिकारी साहिला ने रामरेखा घाट का निरीक्षण किया। जिले में गंगा के जलस्तर से उत्पन्न हो रहे खतरे को देखते हुए निरीक्षण किया। प्रशासनिक स्तर पर 7:00 अपराह्न में जारी किए गए अपडेट के अनुसार जिले में गंगा का वर्तमान जलस्तर 58.59 मीटर दर्ज किया गया है।