सोरांव: मऊआइमा इलाके के जाम्हा गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला समेत परिजनों के साथ हुई मारपीट, शिकायत दर्ज
मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम जाम्हा गांव निवासिनी रेखा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के दो लोग गाली-गलौज देने लगे, विरोध करने पर लाठी डंडे से मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दी । जिसको लेकर पीड़िता ने नामजद करते हुए तहरीर दी। पीड़िता बुधवार की देर रात राम लीला देखकर वापस आ रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने मार पीट की।