सासाराम में आलोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया स्वागत
सासाराम। शक्तिपीठ माँ ताराचंडी की पावन धरती सासाराम आगमन पर दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक आलोक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को माँ ताराचंडी जी का पावन छायाचित्र भी भेंट किया। उन्होंने माँ ताराचंडी एवं माँ यक्षिणी भवानी से मुख्यमंत्री के प्रति सदैव कृपा और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।
मुख्यमंत्री के सासाराम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर स्वागत एवं अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Kargahar, Rohtas | Oct 6, 2026