जतारा: जतारा जेल का निरीक्षण, बंदियों को अधिकारों की जानकारी और लोक अदालत को लेकर जागरूकता
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और प्रधान जिला न्यायाधीश प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में सब जेल जतारा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकार, प्ली बार्गेनिंग योजना और निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा की जानकारी दी गई