सिरसागंज: थाना पुलिस टीम ने मियां बाजार से 770 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया
जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 770 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला गांजे को घर में रखे साउंड स्पीकर के अंदर छिपाकर रखती थी।