कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत में रविवार की दोपहर बाद करीब सभा 12: 15 बजे एडवा अंचल कमेटी के सदस्यों की अंचल अध्यक्ष सह मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें दलसिंहसराय में 24 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 14वां राज्य सम्मेलन में प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।