चौसा: केजरीवाल तीसरी बार आप के राष्ट्रीय संयोजक निर्वाचित, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Chausa, Buxar | Sep 10, 2026 आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक पुनर्गठन मे अरविंद केजरीवाल को पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। एनडी. गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें केजरीवाल के साथ भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन शामिल रहे।