ढीमरखेड़ा: उमरिया पान क्षेत्र में रात में मेन रोड पर मवेशियों का जमावड़ा, बन रहा 'मौत का जाल'
उमरिया पान। नगर की मुख्य सड़क और आसपास के गांवों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। दिन में चालक किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में सड़क पर झुंड बनाकर बैठे मवेशी दूर से दिखाई नहीं देते। अचानक सामने आने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।