लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब में 253 मरीजों की निःशुल्क जाँच और दवा वितरण किया गया
शहर के पुराने बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब परिसर में रविवार की दोपहर 2:46 पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर शहर के 33 वार्ड समेत जिले के सातों प्रखंड क्षेत्र से गरीब असहाय वृद्ध महिला एवं पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे। शिविर में कुल 253 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया।