बेतिया: मोहर्रम पर्व को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में आज 2 जुलाई बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एक विवेक दीप ने की। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधिगण, ताजिया जुलूस समिति के सदस्य, वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, विश्व हिंदू परिषद के सदस्य एवं नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित कर