बेतिया: ओवैसी के महागठबंधन में शामिल होने पर बेतिया में भाकपा का बयान, कहा- ओवैसी लोकतंत्र की बात करते हैं
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के महागठबंधन में शामिल होने के बयान पर भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 1 जुलाई मंगलवार शाम करीब 5 बजे बलिराम भवन स्थित भाकपा कार्यालय से जारी बयान में उन्होंने कहा, “अगर ओवैसी महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।