बेतिया: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, जीएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 1 जुलाई मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है, बेतिया-सरिसवा रोड स्थित लालगढ़ में एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी।