बेतिया: जिला परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार उजागर, तीन कर्मी और चार दलालों पर एफआईआर दर्ज
पश्चिम चंपारण के जिला परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद तीन सरकारी कर्मियों और चार दलालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। संबंधित कर्मियों के निलंबन की अनुशंसा के साथ प्रपत्र-क गठित करने का भी आदेश दिया गया है। प्रशासन को एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई थी