#Balrampur ! दीपावली पर हसीब खान की पहल, उतरौला में बांट रहे मिठाइयां; छठ पूजा तक एक लाख डिब्बे वितरण का लक्ष्य...
#उतरौला (#बलरामपुर)। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने के लिए कांग्रेस नेता हसीब खान की ओर से उतरौला विधानसभा क्षेत्र में लगातार मिठाई वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में पहुंचकर वह बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को मिठाई के डिब्बे भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब तक हजारों लोगों तक मिठाई पहुंचाई जा चुकी है।
हसीब खान ने छठ पूजा तक एक लाख मिठाई के डिब्बे वितरित करने का लक्ष्य रखा है। उनकी इस पहल को हिंदू-मुस्लिम एकता, गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम-सौहार्द से जोड़कर देखा जा रहा है। क्षेत्र में सभी धर्मों के त्योहारों पर उपहार देकर शुभकामनाएं देने की उनकी परंपरा भी चर्चा में रहती है।
मिठाई वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं होती रहीं।
कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि उतरौला उनके लिए सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार है। यहां रहने वाले सभी धर्मों के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं। उनके साथ खुशियां बांटना और सुख-दुख में शामिल होना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। उनकी कामना है कि सभी के दिलों में इसी तरह प्रेम और मोहब्बत बनी रहे।
#utraula #balrampur