चोर ने घर में सेंध लगाकर नकदी और गहने चुराए: गोंडा के औराडीह में विश्राम के घर से 2.70 लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने ले गया...
#गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के औराडीह गांव में 10 नवंबर की रात चोर ने विश्राम के घर में सेंध लगाकर नकदी और गहने चुरा लिए। घटना रात करीब 12:40 बजे की है।
अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे की तरफ से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसा। उसने पेटी तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 70 हजार रुपए नकद, सोने का झाला, मंगलसूत्र, चेन, चांदी की पायल और चूड़ियां चुरा लीं। इसके बाद वह सामान लेकर भाग गया।
चोरी का पता चलने पर विश्राम ने पहले 112 पर कॉल किया और फिर चौकी में शिकायत दी। चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।