#Balrampur ! लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा #हसीब_खान का मिठाई वितरण अभियान, गांव-गांव बांटी दीपावली की खुशियां...
#बलरामपुर। दीपावली के अवसर पर #उतरौला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता हसीब खान की ओर से चलाया जा रहा मिठाई वितरण अभियान लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। हसीब खान की टीम ने ओबरीडीह समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों में पहुंचकर लोगों को मिठाई के डिब्बे वितरित किए और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान लोगों के बीच त्योहार की खुशियां साझा करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। हसीब खान की इस पहल का उद्देश्य दीपावली के पर्व पर क्षेत्रवासियों के साथ खुशियां बांटना और समाज में आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।