#Balrampur ! #उतरौला में खुला #बारी_टूर्स_एंड_ट्रैवल्स’ का कार्यालय, हज-उमरा से लेकर वीजा और एयर टिकटिंग तक मिलेगी सुविधा...
शुक्रवार को हुआ भव्य उद्घाटन, अब क्षेत्रवासियों को हज, उमरा, वीजा असिस्टेंस और हॉलिडे पैकेज के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर...
#उतरौला, बलरामपुर। क्षेत्रवासियों को हज और उमरा यात्रा सहित विभिन्न पर्यटन एवं हवाई यात्रा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उतरौला में ‘बारी टूर्स एंड ट्रैवल्स’ के शाखा कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन हो गया। कार्यालय खुलने से उतरौला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब यात्रा संबंधी सुविधाओं के लिए लखनऊ या अन्य शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
असम रोड स्थित ए.एम. कादरी मार्केट में रजा मस्जिद के निकट स्थापित इस शाखा कार्यालय के माध्यम से लोगों को हज, उमरा, वीजा असिस्टेंस, एयर टिकटिंग, हॉलिडे पैकेज एवं अन्य ट्रैवल सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएंगी।
बारी टूर्स एंड ट्रैवल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सैयद नसीम अहमद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराना है। खासकर हज और उमरा पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा संबंधी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
संस्था का हेड ऑफिस लखनऊ के लालबाग स्थित ज्वेल हाइट में है, जबकि उतरौला में खोली गई शाखा से स्थानीय लोगों को सीधे सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
कार्यालय से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9235924954 और 7459969669 पर संपर्क किया जा सकता है।