#Balrampur ! #उतरौला में अब होगी ईईजी जांच, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत...
#न्यू_बलरामपुर_पैथोलॉजी_एंड_अल्ट्रासाउंड_सेंटर में शुरू हुई सुविधा, मस्तिष्क संबंधी समस्याओं की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर...
#उतरौला, बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में उतरौला के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कोतवाली उतरौला के सामने बलरामपुर रोड स्थित न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर में अब ईईजी (EEG) जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच कराने की सुविधा मिलेगी।
सेंटर के अनुसार, आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ की मदद से की जाने वाली ईईजी जांच के जरिए मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों का आकलन किया जाता है। यह जांच विशेष रूप से मिर्गी और बार-बार दौरे पड़ने, अचानक बेहोशी, कुछ प्रकार के चक्कर व सिरदर्द तथा याददाश्त से जुड़ी समस्याओं के चिकित्सकीय मूल्यांकन में सहायक होती है।
सेंटर पर ईईजी के साथ पैथोलॉजी जांच, 2डी, 3डी और 4डी अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, ईसीजी और सीटी स्कैन सहित विभिन्न जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। एक ही स्थान पर कई तरह की जांच सुविधाएं मिलने से उतरौला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है।