मड़ावरा: मड़ावरा में लड़ाई-झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
मड़ावरा में लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग करने के आरोप में रविवार को दोपहर 2 बजे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक गाली गलौच करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्यवाही करके न्यायालय में पेश किया है।