Bihar news : छठियार की खुशियां मातम में बदलीं: खौलते पानी में झुलसी 5 साल की प्रीति ने जीएमसीएच में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप। बेतिया से बड़ी खबर है, जहां चारागाहा मिश्र टोला वार्ड नंबर 40 निवासी हरेन्द्र पासवान की पांच वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी की इलाज के दौरान शनिवार, 29 अगस्त को करीब 7 बजे जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सकीय व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।परिजनों के अनुसार, मृतका के चाचा के पुत्र के जन्म के बाद घर में छठियार का आयोजन था। इसी दौरान खेलते-खेलते प्रीति खौलते पानी में गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर रूप से झुलसी बच्ची का समुचित इलाज नहीं हुआ। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की निगरानी के बजाय नर्सिंग स्टाफ के भरोसे उपचार चलता रहा और ऑक्सीजन लगाने की व्यवस्था भी उचित नहीं थी। गंभीर हालत में बच्ची को अलग-अलग मंजिलों और वार्डों में ले जाने को कहे जाने का भी परिजनों ने आरोप लगाया, जिससे इलाज में देरी हुई।बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। खबर लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।#Bettiah #GMCHBettiah #WestChamparan #BiharNews #BettiahNews #BreakingNews #LocalNews #HospitalNews #MedicalNegligence #PritiKumari #BiharNewsToday #LatestNews #NewsUpdate #WestChamparanNews