Bihar news : दोन नहर में मगरमच्छ का आतंक, ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश । कई बार देखे जाने के बावजूद वन विभाग की कार्रवाई नहीं, कई बतखों को बना चुका है निवाला। पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत मैनाटाड़ प्रखंड क्षेत्र के इनरवा चौक के समीप दोन नहर में पांचवी बार मगरमच्छ देखे जाने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। मगरमच्छ नहर के पानी से निकलकर रिहायशी इलाके में सड़क किनारे तक पहुंचकर बैठ रहा है। इससे राहगीरों के साथ-साथ नहर के आसपास रहने वाले ग्रामीण भी भयभीत हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार मगरमच्छ देखा जा चुका है। मगरमच्छ नहर के आसपास घूमने के साथ ही कई बतखों को अपना निवाला भी बना चुका है। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ के रिहायशी इलाके में लगातार आने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीण रंजीत कुमार, साहिद आलम, नसुरल्लाह मियां, मुन्ना आलम, नेजामुद्दीन मंसूरी, हसनैन मंसूरी, बिकाऊ अंसारी आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मगरमच्छ को लेकर कई बार वन विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अविलंब टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने तथा उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।वही रामनगर वन क्षेत्र के रेंजर विजय प्रसाद ने बताया कि बहुत ही जल्द मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया जाएगा।#DounCanal #CrocodileTerror #Mainatand #Inarwa #WestChamparan #BiharNews #CrocodileRescue #ForestDepartment #WildlifeRescue #LocalNews #BiharNewsUpdate #InarwaNews #MainatandNews #WestChamparanNews #CrocodileAlert #PublicSafety #DainikJagran #YesBihar