बेतिया में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों में निरंतर देश की सेवा की है। अभियान के तहत 17 सितंबर को लाभार्थियों से घरों में दीपक जलाने की अपील की जाएगी। इसके साथ स्वच्छता अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और छात्रों के बीच चित्र व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकालकर जनजागरण किया जाएगा।
#champaran24news #viralreelschallenge #reelsviral #viralvideochallenge #CMBihar #BJPGovernment #RJD
Bettiah, West Champaran | Sep 12, 2026