सोरांव: सोरांव तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात से सड़कों पर जल भराव, फसल जलमग्न
सोरांव क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे सड़कें और तालाब एक जैसे दिखने लगे। इस बारिश से कई कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन किसानों की फसलें जलमग्न होने से परेशान हो गए हैं ।