भगवानपुर: भगवानपुर थाना परिसर में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के साथ की बैठक
रुड़की के भगवानपुर थाना परिसर में आज पुलिस के द्वारा कावड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र के स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के साथ बैठक की गई है। इस बैठक में पुलिस के द्वारा कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई है। पुलिस ने सभी स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स को ड्यूटी के संबंध में दिशा निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी से पूरा सहयोग करने की अपील की है।