भगवानपुर: हसनावाला गांव में घर में घुसकर चोरों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर कान के कुंडल चोरी कर लिए
रुड़की की भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हसनावाला गांव निवासी फिरोज ने आज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर रात उनके घर में कुछ अज्ञात चोर घुस गए थे। जिन्होंने उनकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाया। जिसके बाद अज्ञात चोरों ने उनकी पत्नी के कान के कुंडल चोरी कर लिए है। जिसके बाद चोर फरार हो गए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।