भगवानपुर: कृष्णा नगर में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर में गुरमीत नाम के एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरमीत फिलहाल कृष्णा नगर में किराए के मकान में रह रहा था। गुरमीत एक फैक्ट्री में काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरमीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।