भगवानपुर: इब्राहिमपुर मसाई में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने एक महिला को मारी टक्कर, महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मसाई गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने नफीसा नाम की एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की नफीसा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नफीस अपने बीमार पिता को देखकर वापस लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नफीसा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।