भगवानपुर: भगवानपुर और बुग्गावाला थाना क्षेत्र के कई गांवों में अज्ञात चोरों ने मचाया आतंक, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
भगवानपुर और बुग्गावाला थाना क्षेत्र के कई गांव में पिछले कुछ समय से अज्ञात चोरों ने आतंक मचा रखा है। अज्ञात चोरों ने आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। जिस कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जल्द ही चोर गिरोह का खुलासा कर दिया है।