भगवानपुर: दौड़ बसी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 2 साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को किरणपाल नाम के व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अपने परिवार के साथ 3 जुलाई को दौड़ बसी के पास से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिस कारण 2 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि अन्य तीन घायल हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।