लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों में देरी अब नहीं चलेगी! रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन सख्त—लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण के आदेश!!
रुद्रप्रयाग में सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण एवं वित्तीय सहायता देने में हो रही देरी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में लंबित ऋण प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में बैंक प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों के ऋण आवेदन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित किए जाएं।
बैठक की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ तभी वास्तविक रूप से पात्र लोगों तक पहुंचेगा, जब उन्हें समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो।
उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को ऋण आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न करने तथा विभागीय अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संदेश साफ है—सरकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, फाइलों में अटककर नहीं रह जाए!
#रुद्रप्रयाग #DMRudraprayag #VishalMishra #ऋण #सरकारीयोजना #वित्तीयसहायता #स्वरोजगार #प्रशासन #BreakingNews