जागतोली-दशज्यूला महोत्सव संपन्न!! कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे!! लोक गायक दर्शन फर्स्वाण के गीतों पर झूमे दर्शक!!
रुद्रप्रयाग जिले के जागतोली में आयोजित पांच दिवसीय नंदा अष्टमी जागतोली-दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह से पूर्व कैबिनेट मंत्री ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज दशज्यूला परिसर में स्थापित शहीद सुनीलदत्त काण्डपाल, शहीद वीपी पुरोहित, शहीद राइफलमैन पूरण सिंह नेगी एवं शहीद नायक धीर सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महोत्सव के आयोजन के लिए सरकार से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा जताई।