बालूमाथ: विशुनपुर जंगल में मृत मिले जंगली हाथी का पोस्टमार्टम, वन विभाग की जांच जारी
बालूमाथ प्रखंड के विशुनपुर जंगल में मृत मिले जंगली हाथी का गुरुवार को पोस्टमार्टम किया गया।हालांकि, हाथी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बालूमाथ वन क्षेत्र पदाधिकारी नंदकुमार मेहता ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हाथी की मौत किस कारण से हुई।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे