गुरुग्राम एंव बादशाहपुर, सोहना क्षेत्र के किन्नर समाज के दो पक्षों में क्षेत्र सीमा, जबरन धर्मांतरण के आरोपों और बधाई वसूली को लेकर वाद-विवाद की स्थिति हुई उत्पन्न ।
दोनों पक्ष ने की जिला प्रशासन व पुलिस से निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग
गुरुग्राम बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र में किन्नर समाज के दो मुख्य पक्षों के बीच क्षेत्र अधिकार, पारंपरिक नेग-बधाई वसूली तथा धार्मिक मान्यताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों ने मीडिया के समक्ष आकर अपना-अपना पक्ष रखा है और स्थानीय पुलिस कमिश्नर, जिला उपायुक्त (DC) एवं मुख्यमंत्री से निष्पक्ष प्रशासनिक हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।
द्वितीय पक्ष (काजल किन्नर फाउंडेशन एसोसिएशन की चैयरमेन काजल ) की सफाई व जवाबी बयान:
काजल किन्नर ने किया सीमा सिसोदिया के आरोपों का खंडन किया: काजल किन्नर ने धर्मांतरण तथा गैर-कानूनी दबाव के सभी आरोपों को मनगढ़ंत व निराधार करार दिया है और आरोप लगाने वालों को सार्वजनिक साक्ष्य (Proof) पेश करने की चुनौती दी है।
काजल किन्नर का कहना है कि बादशाहपुर, सेक्टर 31, 40 आदि क्षेत्रों में वर्षों पुरानी कमेटियों के नियमों के तहत ही कार्य संचालित होता है। विवाद सीमाओं के उल्लंघन और निराधार बयानों के कारण उत्पन्न हुआ है।
काजल किन्नर पक्ष का दावा है कि वे वर्षों से क्षेत्र में सामाजिक सेवाओं व आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में जुड़े हैं और उनके सभी रिकॉर्ड पारदर्शी व जांच योग्य हैं।
काजल किन्नर ने भी प्रशासन व कानून से किन्नर समाज के नाम पर होने वाली किसी भी गैर-कानूनी वसूली पर सख्त प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है।
1. विवादित क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2. दोनों पक्षों की शिकायतों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए।
3. काजल किन्नर ने कहा की किन्नर समाज के नाम पर आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या जबरन वसूली पर कानूनी रोक लगाई जाए।