उदयपुर: ग्राम मनवाखेड़ा स्थित प्राचीन रेलेश्वर महादेव मंदिर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ताला तोड़कर मंदिर में तोड़फोड़ की और माता पार्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब पुजारी गेहरीलाल गमेती पहुंचे, तब घटना का पता चला। सूचना मिलने पर किसान नेता विष्णु पटेल और पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। विष्णु पटेल ने हिरण मगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
#ReleshwarMahadev #UdaipurNews #Vandalism #CrimeNews #PoliceAction